अजमेर : महाशिवरात्रि पर्व पर बनाए रखे शान्ति व्यवस्था - जिला कलेक्टर

महाशिवरात्रि पर्व पर जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटउप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदारों को निर्देश प्रदान किए गए हैं।


 


     जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने निर्देशित किया कि आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई स्थानों पर रात्रि जागरण भी किया जाता है। इस दौरान समस्त अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेटउप जिला मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विशेष निगरानी रखते हुए कानूनशान्तिसुरक्षा एवं साम्प्रदायिक सौहार्द व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।


महाशिवरात्रि पर्व पर रखे सफाई व्यवस्था


आगामी 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर नगर निगम को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।


     जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा झरनेश्वर महादेव मन्दिर की और जाने वाले मार्ग नला बाजारदरगाह बाजारअन्दरकोट आदि क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस मार्ग पर मीट आदि की दुकाने खुली रहने की स्थिति में ढककर रखने के लिए पाबंद किया जाएगा। शहर के महत्वपूर्ण शिव मन्दिरों के आसपास सफाई व्यवस्था एवं डीडीटी छिड़काव भी किया जाएगा। मन्दिरों के आसपास में बेसहारा पशुओं की रोकथाम भी की जाएगी।


Popular posts
शपथ के बाद बोले केजरीवाल - दिल्‍ली के विकास के लिए मोदीजी का आशीर्वाद चाहता हूं
चिकित्सा एवं सामाजिक कल्याण की योजनाओं सेे आमजन को दिलाये लाभ - प्रभारी सचिव
वाकई में सीवरेज ने शहर का कर दिया कबाड़ शुरू होने से पहले ही शहर हो गया जाम
प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान जल्द होगा शुरू - उप मुख्यमंत्री
fastag सरकारी वाहनों का भी लगेगा टोल, निर्धारित वाहनों को ही जारी हो रहे tag ["जिले के कई सरकारी विभागों को अब टोल चुकाना होगा। क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जीरो फास्टैग की जारी करने के लिए आए कई आवेदनों को लौटा दिया है। एनएचएआई की ओर से सरकारी अधिकारियों के लिए जीरो फास्टैग जारी किए जा रहे है। जीरो फास्टैग के लिए के लिए कई विभागों की ओर